फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के घोषणापत्र में देश की आधी आबादी के लिए क्या है?

Tue, 02 Apr 2019 07:53 PM IST
साहिल धुलिया चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने जन-आवाज के नाम से घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में पार्टी ने युवा, महिला, किसान और शिक्षा के मुद्दों पर काफी जोर दिया है। 

विज्ञापन


महिलाओं के लिए कांग्रेस के वादे:

* 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में, और राज्य सभा में, संविधान संशोधन विधेयक पास करवाकर, लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करेगी।

* कांग्रेस केन्द्र सरकार के सेवा नियमों में संशोधन करके केन्द्रीय नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देगी।

* महिला एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच के लिए एक अलग जांच एजेंसी स्थापित करने के लिए एक मॉडल कानून पारित करेगी और राज्य सरकारों से भी इसी मॉडल कानून की तर्ज में कानून बनाने का आग्रह करेगी।
विज्ञापन


* कांग्रेस प्रवासी महिला श्रमिकों के लिए पर्याप्त रैन बसेरे बनाएगी। कस्बों और शहरों में महिलाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालयों की संख्या बढ़ाएगी। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


* कांग्रेस विवाह के पंजीकरण को कानून आवश्यक करने के लिए, कानून बनाएगी और बाल विवाह निरोधक कानून को सख्ती से लागू करेगी। 

* महिलाओं को रात की पाली में काम करने से प्रतिबंधित करने वाले कानून के प्रावधान को रद्द करेगी। 

* कांग्रेस आई.सी.डी.एस. कार्यक्रम का विस्तार करेगी और हर आंगनवाड़ी में जरूरत और मांग के हिसाब से एक क्रेच की सुविधा प्रदान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें