कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के साथ साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी लड़ने के फैसले ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है। आज राहुल इस सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
11.भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से वायनाड बेहद महत्वपूर्ण। यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, इन तीनों प्रांतों को जोड़ने वाला क्षेत्र है।
बहरहाल, राहुल गांधी के यहां से चुनाव लड़ने के फैसले से दक्षिण भारत में कांग्रेस में नए जोश का संचार हो सकता है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में उसकी ताकत कमजोर हो चुकी है। ऐसे में राहुल का फैसला कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, इस फैसले ने वामदलों को नाराज जरूर कर दिया है।