फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के महासंग्राम में भाजपा का नारा- फिर एक बार मोदी सरकार, थीम सॉन्ग भी लॉन्च

Sun, 07 Apr 2019 05:05 PM IST
विवेक शुक्ला चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली
विज्ञापन
घोषणापत्र जारी करने से एक दिन पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2019 के लिए भाजपा का नारा- फिर एक बार, मोदी सरकार। 2019 चुनाव के लिए भाजपा की नई थीम:
विज्ञापन


पहली थीम- काम करने वाली सरकार
दूसरी थीम- ईमानदार सरकार
तीसरी थीम- बड़े फैसले लेने वाली सरकार

जेटली ने कहा, "हमने महंगाई पर काबू पाया। लोगों तक सरकार के कामों को पहुंचाया जाएगा। आम आदमी के जीवन को आसान बनाया जाएगा। विपक्ष, महामिलावट की सरकार चाहता है।"

इस दौरान पार्टी ने प्रचार अभियान का थीम सॉन्ग भी जारी किया। साथ ही पार्टी के कुछ विज्ञापन भी दिखाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का संकल्प पत्र सोमवार को जारी होने की संभावना है। पार्टी इसके साथ पिछले पांच वर्षो के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट भी पेश कर सकती है। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तीकरण पर खास जोर देगी। सूत्रों के मुताबिक किसानों के कल्याण के लिए भाजपा को लोगों से बड़ी संख्या में सुझाव मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें