फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Singhania: 'बिना खाना-पानी के चढ़वाईं तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां', गौतम सिंघानिया की पत्नी का आरोप

Tue, 28 Nov 2023 08:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें नवाज मोदी दावा कर रही हैं कि सिंघानिया ने कसम खाई थी कि अगर वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हो जाती हैं तो वह उनके साथ आंध्र प्रदेश के पहाड़ी शहर तिरुमाला में तिरुपति मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन
गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी नवाज मोदी के साथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेमंड कंपनी अपने मालिक गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपावली के बाद गौतम सिंघानिया ने खुलेआम एलान कर दिया था कि वह नवाज से अलग होने जा रहे हैं। इसके बाद, मोदी ने कई आरोप लगाए और संपत्ति का 75 फीसदी हिस्सा भी मांग लिया। सिंघानिया पर अब एक और नया आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें बिना खाना-पानी के पैदल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़वाईं। 

विज्ञापन


ऑडियो क्लिप में दावा
एक ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें नवाज मोदी दावा कर रही हैं कि सिंघानिया ने कसम खाई थी कि अगर वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हो जाती हैं तो वह उनके साथ आंध्र प्रदेश के पहाड़ी शहर तिरुमाला में तिरुपति मंदिर जाएंगे। बाद में, उन्होंने उन्हें बिना भोजन और पानी के कठिन चढ़ाई करने के लिए मजबूर किया। जबकि उन्हें शुगर जैसी बीमारी के बारे में पता था। 

मुझे चलने को मजबूर...
मोदी को कहते सुना जा सकता है, 'उन्होंने मुझे पैदल चलने को मजबूर किया। मुझे नहीं पता कितना लंबा रास्ता था, लेकिन बिना खाना और पानी  तिरुपति तक पैदल चलवाया। मैं करीब दो से तीन बार बेहोश हुई, लेकिन उन्हें कोई परवाह नहीं थी।'
विज्ञापन


वेंकटेश्वर के कट्टर भक्त
गौतम सिंघानिया को भगवान वेंकटेश्वर के कट्टर भक्त के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मुंबई में एक नए मंदिर को बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का दान दिया था और मंदिर बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े होने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


क्योंकि वह धन...
नवाज ने तंज कसते हुए कहा, 'वह (भगवान वेंकटेश्वर के) इतने बड़े भक्त हैं और किसी अन्य देवता के नहीं क्योंकि वह धन के देवता हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें