फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar Force Majeure: कतर संकट के बाद भी अस्पतालों में गैस सप्लाई जारी, IGL बोला- PNG आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Sat, 14 Mar 2026 10:43 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में पीएनजी गैस की सप्लाई बाधित होने की खबरों के बीच आईजीएल ने पूरे मामले पर स्थिति साफ की है। आईजीएल ने स्पष्ट कहा है कि अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में पीएनजी गैस की आपूर्ति निर्बाध जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मीडिया में यह खबरें सामने आई थीं कि कतर से गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अस्पतालों को मिलने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई बाधित हो सकती है। इन खबरों के बाद कई अस्पतालों और लोगों के बीच चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब इस मामले पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि अस्पतालों और अन्य जरूरी सेवाओं को मिलने वाली गैस सप्लाई पूरी तरह स्थिर और बिना किसी रुकावट के जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ऊर्जा संकट के बीच सरकार सख्त: PNG उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी LPG; इस तरह के गैस कनेक्शन रखने वालों पर भी लगाम

कतर ने 3 मार्च को घोषित किया था फोर्स मेज्योर
आईजीएल ने अपने बयान में बताया कि 3 मार्च को कतर द्वारा फोर्स मेज्योर घोषित किए जाने के बाद कुछ समय के लिए गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जरूर पैदा हुई थी। इसी वजह से कंपनी ने तुरंत अपने सभी ग्राहकों को संभावित व्यवधान के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, ताकि वे स्थिति के लिए तैयार रह सकें।
विज्ञापन


स्थिति से निपटने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की गई- IGL
कंपनी के मुताबिक इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत वैकल्पिक गैस आपूर्ति की व्यवस्था कर ली गई थी। अब देश में प्राकृतिक गैस की कोई कमी नहीं है और सभी आवश्यक संस्थानों को नियमित रूप से गैस मिल रही है। आईजीएल ने खास तौर पर यह भी कहा कि अस्पतालों, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों और अन्य जरूरी सेवाओं को गैस सप्लाई में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सरकार का बड़ा फैसला: सैन्य नर्सिंग सेवा के अधिकारियों को मिला पूर्व सैनिक का दर्जा, DoPT ने जारी की अधिसूचना

'अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों तक आपूर्ति रहेगी जारी'
आईजीएल का कहना है कि कंपनी ने पहले से ही ऐसी व्यवस्था कर ली है जिससे अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों तक गैस की आपूर्ति लगातार और भरोसेमंद तरीके से जारी रहे। इसलिए आम लोगों और अस्पताल प्रशासन को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फिलहाल पीएनजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें