असम के नगांव जिले में कुछ लोगों ने एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे नेशनल हाइवे पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार शाम अपने एक पुरुष मित्र के साथ मोटरसाइकिल से गोलाघाट जा रही थी।
रास्ते में चार लोगों ने मोटरसाइकिल रोक कर उसका अपहरण कर लिया और कार में उसे ले गए। उसके बाद अमोनी में कालोंग नदी के किनारे चारों ने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे नेशनल हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया गया।
इस दौरान एक टैंकर के ड्राइवर ने उसे बेहोश पड़े देख कर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल उसे नगांव सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच हो गई है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।