फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 11:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

राजारहाट स्थित रिसार्ट में 10 से 15 लोग पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने शुक्रवार रात ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के राजारहाट क्षेत्र में एक जन्म दिन की पार्टी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना एक रिसार्ट की बताई जा रही है। आरोप है कि युवती को मादक पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चारों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, राजारहाट स्थित रिसार्ट में 10 से 15 लोग पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने शुक्रवार रात ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। बाद में पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिसार्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। फिलहाल, युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें