फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheikh Hasina: बांग्लादेशी PM से गांधी परिवार ने की मुलाकात, सोनिया ने गले लगाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

Mon, 10 Jun 2024 05:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sheikh Hasina: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गले लगाकर गर्मजोशी से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
शेख हसीना, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार की दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, हमने भारत और बांग्लादे के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की। 

हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शिरकत की। शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे सहित पड़ोसी देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें