शेख हसीना, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार की दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, हमने भारत और बांग्लादे के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।