फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चप्पलबाज' सांसद का नया कारनामा, हमशक्ल का इस्तेमाल कर दे रहे लोगों को चकमा

Sat, 15 Apr 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटने और बाद में एयरलाइन कंपनियों द्वारा हवाई सफर पर बैन लगने के बाद सुर्खियों में छाए रहे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ अब लोगों को चकमा देने के लिए हूबहू अपने जैसे दिखने वाले एक हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं। गायकवाड़ का हमशक्ल कोई और नहीं बल्कि उनके पार्टी के कार्यकर्ता रत्नकांत सागर हैं। जब दोनों साथ में होते हैं तो पहचानना मुश्किल होता है कि असली गायकवाड़ कौन है।
विज्ञापन


दरअसल, फ्लाइट बैन के बाद सुर्खियों में आने वाले गायकवाड़ को देशभर में लोग पहचानने लगे हैं। वह अब जहां भी जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आग्रह करते हैं। जिसके बाद वह किसी को मना नहीं कर पाते,  इस वजह से उन्होंने लोगों को चकमा देने के लिए रत्नकांत को अपने सेक्रेटरी के रूप में रखा है। जिसके बाद अब लोग सागर के साथ सेल्फी लेते हैं। गायकवाड़ ने सागर को निर्देश दिए हुए हैं कि वह उनके कुर्ते पजामा पहने जबकि वह खुद टी-शर्ट और जींस पहनते हैं।
विज्ञापन

सागर को बताया बॉस रविसाहब गायकवाड़

gayakwad
मुंबई मिरर को गुरुवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर गायकवाड़ और सागर मिल गए । वह लातूर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जब लोगों ने उन दोनों को देखा और सेल्फी लेने के लिए कहा तो गायकवाड़ ने सागर की तरफ इशारा करते हुए खुद को सेक्रटरी बताया और सागर को 'बॉस रविसाहब गायकवाड़ बताया।

गायकवाड़ ने मुंबई मिरर को बताया कि 'फ्लाइट बैन के बाद काफी लोग सेल्फी लेने का अनुरोध करते हैं और इससे मेरा काफी समय बर्बाद होता है। इसलिए मैंने सागर को अपने साथ रख लिया है। यहां तक कि मैंने उन्हें अपने कपड़े भी दे दिए हैं ताकि वह मेरे जैसे दिखे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें