फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़गे फिर हमलावर: जी-23 के नेताओं पर लगाया आरोप, बोले- कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जी-23 के नेता 

Wed, 16 Mar 2022 05:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जी-23 नेताओं की एक अहम बैठक बुधवार शाम को होने वाली है। इसमें जी-23 नेता आगे की रणनीति तय कर सकते हैं। इस पर खड़गे ने कहा कि उन्हें 100 बैठकें करने दीजिए। कांग्रेस को कोई कमजोर नहीं कर सकता।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को जी-23 नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद भी जी-23 समूह के नेता बार-बार बैठकें कर रहे हैं। उनका मकसद पार्टी को तोड़ने का लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस में कोई भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कमजोर नहीं कर सकता। पार्टी के सभी लोग उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने जी-23 समूह के नेताओं पर ऐसे वक्त निशाना साधा है, जब इस समूह के नेता बुधवार शाम बैठक कर आगे की रणनीति तय करने वाले हैं। खड़गे ने कहा कि उन्हें 100 बैठकें करने दीजिए। कोई सोनिया गांधी को कोई कमजोर नहीं कर सकता। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उनके साथ है। ये लोग बैठकें करते रहेंगे और भाषण देते रहेंगे।

खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी वो सभी कदम उठा रही हैं, जिन पर सीडब्ल्यूसी में चर्चा हुई थी। अगर जी-23 इस तरह से बोलेंगे, तो इसका यह मतलब यह होगा कि वे बार-बार बैठकें करके पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें