फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का क्रिकेट पर असर, रावलपिंडी में छीन सकती है वनडे-टी20 की मेजबानी

Wed, 16 Mar 2022 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। टीम वहां तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैचों की सीरीज खेलने गई है। रावलपिंडी में पहला टेस्ट खेला जा चुका है। कराची में दूसरा टेस्ट जारी है।
विज्ञापन
इमरान खान, बाबर आजम और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। टीम वहां तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैचों की सीरीज खेलने गई है। रावलपिंडी में पहला टेस्ट खेला जा चुका है। कराची में दूसरा टेस्ट जारी है। इसके बाद लाहौर में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। वनडे और टी20 की मेजबानी रावलपिंडी को करनी है। इसी बीच, एक खबर आई है कि वनडे और टी20 मैचों के आयोजन स्थल में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इसका असर वनडे और टी20 सीरीज पर देखने को मिल सकती है। ऐसे में रावलपिंडी की जगह चारों मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित हो सकते हैं। इमरान सरकार के खिलाफ देश में विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। रावलपिंडी राजधानी इस्लामाबाद के करीब है। इसी कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) वैकल्पिक जगह की तलाश में है।

सुरक्षा को लेकर सख्त पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने 'द न्यूज' से कहा, “अगर राजधानी इस्लामाबाद में स्थिति आगामी 20 मार्च तक इसी तरह की रहती है तो तीन वनडे और एक टी20 मैच लाहौर में स्थानांतरित किए जा सकते हैं। लाहौर में ही तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 21 मार्च से 25 मार्च तक होना है। इसके बाद 29 मार्च, 31 मार्च और दो अप्रैल को तीन वनडे मैच होंगे। पांच अप्रैल को इकलौता टी20 मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


पीसीबी के अधिकारी ने कहा, “हमने एक वैकल्पिक योजना बनाई है। इसे 20 मार्च से अमल में लाया जाएगा। अगर राजधानी में चल रही सियासी आंदोलन सामान्य हो जाती है तो सभी मैच पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक होंगे। अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो मैचों को लाहौर में कराया जाएगा। हम टीम की सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं ले सकते हैं।”

इमरान सरकार के खिलाफ क्या हो रहा है?
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इसके अलावा उन्होंने इस्लामाबाद में 23 मार्च को धरना देने की बात कही है। वहीं, सत्ता में काबिज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने भी एक रैली की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राधानी में करीब एक हजार अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस सियासी हलचल को देखते हुए सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें