फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

G20: PM या विदेश मंत्री नहीं, ये करेंगे बाइडन-सुनक की अगवानी, जानें कौन-किस राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करेगा

राहुल संपाल
Updated Thu, 07 Sep 2023 06:13 PM IST

सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह जगह प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Sunak and Joe Biden - फोटो : Agency (File Photo)


जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को कपड़ा व रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश रिसीव करेंगी। जबकि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और जापान के पीएम फुमियो किशिदा को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु राज्यमंत्री अश्विनी चौबे रिसीव करेंगे। दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति यूं सुक येओल और ऑस्ट्रेलिया की पीएम एंथनी अल्बनीज की अगवानी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर करेंगे।


ब्राजील की राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की आगवानी गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय, फ्रांस की राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगवानी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जर्मनी के चांसलर की अगवानी केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा करेंगे।


इसी तरह मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ को केंद्रीय जलमार्ग राज्यमंत्री श्रीपाद येशो नायक, सिंगापुर की पीएम ली सीन लूंग को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरूगन, यूरोपियन यूनियन की अध्यक्षा उर्सुला वॉन डेर लेयेन को केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और स्पेन के प्रेसिडेंट को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर रिसीव करेंगे।


गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह जगह प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next