फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: जी20 की बैठक में साड़ी में नजर आईं गीता गोपीनाथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ शेयर की तस्वीर

Fri, 24 Feb 2023 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

जी20 की इस बैठक में अमेरिकी की वित्त मंत्री जैनेट येलेन और आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ ने इन दोनों के साथ भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन
गीता गोपीनाथ ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी20 की एक अहम बैठक बेंगलुरु में चल रही है। इस बैठक के पहले दिन आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ भी शामिल हुईं। उन्होंने इस बैठक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में गीता गोपीनाथ दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के साथ दिखाई दी। गीता गोपीनाथ ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। निर्मला सीतारमण के साथ ही गीता गोपीनाथ भी साड़ी में दिखाई दी। तस्वीर ट्वीट करते हुए गोपीनाथ ने लिखा कि 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जी20 की वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स की बैठक में अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान कई अच्छी चीजों पर हमने बातें की।' 

विज्ञापन


gita gopinath - फोटो : सोशल मीडिया
जी20 की इस बैठक में स्पेन की वित्त मंत्री नादिया कैलविनो भी शामिल हुईं। खास बात ये रही कि वह भी साड़ी पहनकर जी20 की इस बैठक में शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ ने स्पेन की वित्त मंत्री के साथ भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ गोपीनाथ ने लिखा कि नादिया कैलविनो हमें दुनिया की समस्याओं को सुलझाने में अपना योगदान देती हैं। जी20 की बैठक में उनसे मुलाकात हुई। 
 
विज्ञापन

GITA GOPINATH - फोटो : सोशल मीडिया
जी20 की इस बैठक में अमेरिकी की वित्त मंत्री जैनेट येलेन और आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ ने इन दोनों के साथ भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ गीता गोपीनाथ ने लिखा कि 'दुनिया की ताकतवर महिला नेता जी20 की बैठक में। 'बता दें कि इस बार जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है और जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स की अहम दो दिवसीय बैठक बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें