फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

G20: पीएम मोदी की छवि पर कितना पड़ेगा असर, चुनावों में कितना मिलेगा फायदा

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 04:12 PM IST

सार

G20: जी 20 कार्यक्रम के आयोजन के पहले से ही यह माना जा रहा है कि सरकार इस कार्यक्रम का चुनावों के दौरान भरपूर लाभ उठाएगी। वह यह प्रचारित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव के कारण ही दुनिया के शीर्ष नेता भारत पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

जी 20 कार्यक्रम के आयोजन के पहले से ही यह माना जा रहा है कि सरकार इस कार्यक्रम का चुनावों के दौरान भरपूर लाभ उठाएगी। वह यह प्रचारित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव के कारण ही दुनिया के शीर्ष नेता भारत पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समय पूर्व लोकसभा चुनाव कराने की संभावना के पीछे भी जो सबसे मजबूत तर्क दिए जा रहे हैं, उनमें एक यह है कि सरकार जी-20 कार्यक्रम के सफल आयोजन का सहारा लेकर चुनाव की वैतरणी पार करना चाहती है। 

इसकी कोशिशें भी अभी से शुरु हो गई हैं। भाजपा के नेता अभी से इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताने की कोशिश शुरु कर चुके हैं। भाजपा की केंद्रीय इकाई के नेता और दिल्ली भाजपा की पूरी टीम दिन रात जुटकर जी 20 के आयोजनों को संपन्न कराने का काम कर रही है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना स्वयं आगे बढ़कर दिल्ली में साफ-सफाई के कामों की निगरानी शुरु कर चुके हैं। एनडीएमसी में अभी भी भाजपा की बढ़त है। उसके जरिए इन इलाकों का विकास किया जा रहा है जिससे जी 20 कार्यक्रमों को बेहतर ठंग से कराया जा सके। इसके प्रयास चल रहे हैं।

दिल्ली सरकार भी जुटी 
वहीं, आम आदमी पार्टी भी यह बताने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है कि उसने दिल्ली के इलाकों का विकास किया है जिससे जी 20 का कार्यक्रम बेहतर ढंग से कराया जा सके। दिल्ली के बाजारों के सौंदर्यीकरण से लेकर साफ-सफाई तक में दिल्ली सरकार ने अपनी मशीनरी को झोंक रखा है।   

क्यों हो रही राजनीति
दरअसल, इस तरह के बड़े आयोजनों का हमेशा से सरकारों को लाभ मिलता है। इन कार्यक्रमों को कराने के बाद शहर की छवि बेहतर बनती है। विकास के कार्य होते हैं जिसका वहां के स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलता है। यही कारण है कि सभी सरकारें इस तरह के आयोजनों में अपनी पूरी ताकत झोंक देती हैं। 

इस आयोजन के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। यदि जनता के बीच यह संदेश बेहतर ढंग से गया कि सरकार के प्रयासों के कारण दिल्ली में विकास हुआ है तो दिल्ली के साथ-साथ इसका पूरे देश पर असर पड़ेगा। साथ ही, चूंकि लोकसभा चुनावों के बाद दिल्ली विधानसभा के भी चुनाव होने हैं, भाजपा इसको भी मुद्दा बनाने की कोशिश करेगी। दिल्ली सरकार इसमें पिछड़ न जाए, इसके लिए वह भी प्रयास कर रही है। 
 
आरोप
दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार जी 20 के आयोजन में कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल प्रचार के दम पर अपना नाम कराना चाहते हैं, उन्हें काम करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एक भी ऐसा काम नहीं बता सकती जो उसने अपने पैसे से कराया हो। ऐसे में उसे यह दावा नहीं करना चाहिए कि वह जी 20 के आयोजनों को लेकर गंभीर है और काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next