फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी: निर्वाचन आयोग की पूर्ण बेंच कल जाएगी पश्चिम बंगाल, चुनाव की तैयारियों का लेगी जायजा

Mon, 22 Mar 2021 08:51 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण बेंच कल (23 मार्च) कोलकाता जाएगी। इस दौरान पहले चरण के मतदान को लेकर समीक्षा की जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव 27 अप्रैल को होगा। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अधिकारी ने दी यह जानकारी
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्ण बेंच में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह एक नियमित कार्यक्रम है। 

सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात
बता दें कि राज्य में चुनाव के मद्देनजर पहले ही सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पहले ही कई नोटिस जारी कर चुका है। 
विज्ञापन


आठ चरण में होंगे विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरण में मतदान होगा। पहले चरण के चुनाव 27 मार्च को होंगे, जबकि अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद पता लगेगा कि राज्य में टीएमसी हैट्रिक लगाएगी या भाजपा उलटफेर करेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें