फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर और व्हिस्की के लिए एफएसएसएआई ने तय किए मानक

Mon, 27 Jun 2016 07:23 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
मादक पदार्थों पर नकेल - फोटो : Getty
विज्ञापन
 खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने अल्कोहलिक पेय जैसे व्हिस्की और बीयर के मानक तय किए हैं। इसके अलावा इनके निर्माण के लिए मिलाए जाने वाली चीजों की एक सूची को अंतिम रूप दिया है। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। देश में पहली बार सभी प्रमुख अल्कोहल युक्त पेय के लिए मानकों और सम्मिश्रणों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन


एफएसएसएआई के सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा, ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सम्मिश्रणों और अल्कोहल युक्त पेय के लिए मानकों को अंतिम रूप दिया है।’ उन्होंने कहा कि ये मानक विने एंड वाइन (ओआईवी) मानकों के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के तालमेल में है।

यह फाइल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई है और अधिसूचना के तुरंत बाद इन मानकों को लागू कर दिया जाएगा। अगवाल ने कहा, ‘एफएसएसएआई देश में उपलब्ध लगभग सभी खाद्य श्रेणियों के लिए मानक तय कर एक बड़ा काम किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें