देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
किसानों का सूखा आंदोलन
फडणवीस सरकार के कार्यकाल में ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से मुंबई तक किसान आंदोलन शुरू हुआ, करीब आधा महाराष्ट्र सूखे के हालात से जूझ रहा था यही मुख्य कारण था कि सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए किसानों ने इस मार्च को निकालने का फैसला किया था।
किसानों ने अपनी पांच मांगों को सरकार के आगे रखा था।
- मनरेगा के तहत नियमित कार्य मिले।
- राज्य में मवेशियों की देखभाल के लिए पशु शिविर व्यवस्था हो।
- सूखा प्रभावित फसल के लिए सरकार मुआवजा दे।
- पीडि़त किसानों के बच्चों की स्कूल और ट्यूशन फीस की व्यवस्था हो।
- पेयजल उपलब्ध कराने की सुविधा मिले।
बातचीत का रास्ता मुख्यमंत्री दफ्तर तक खुला रखा और किसानों के बीच जाकर उनकी मांग को सुना।