फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस: बैंक मैनेजर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

सार

  • 21 साल की उम्र में नागपुर नगरपालिका के सबसे युवा महापौर बने
  • शरद पवार के बाद सबसे युवा मुख्यमंत्री बने
  • बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड और नागभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं
  • बतौर लेखक तीन मराठी किताबें लिख चुके हैं
  • पांच साल के कार्यकाल में देवेंद्र फणनवीस के बड़े कदम, जिसकी वजह से उनका कद बड़ा हुआ 
विज्ञापन
1 of 9
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar Ujala
महज पांच वर्षों में देवेंद्र फडणवीस ने खुद को महाराष्ट्र की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया है। बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में उन्होंने एनडीए गठबंधन को दूसरी बार राज्य में जीत के करीब ला खड़ा कर दिया है। मराठों का राज्यव्यापी आरक्षण आंदोलन हो या फिर किसानों का सूखा आंदोलन, उन्होंने सभी आंदोलनों का सामना राजनीतिक सूझबूझ के साथ किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास योजनाओं पर भी जमकर काम किया।

चुनाव से पहले फडणवीस ने 4,384 किलोमीटर की महाजनादेश यात्रा की और राज्य की 288 सीटों में से 150 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। यही कारण है कि उन्हें लोग महाराष्ट्र के नरेंद्र मोदी भी मानने लगे। उनके कौशल का ही नतीजा था कि इस चुनाव से पहले शिवसेना के साथ भाजपा का आसानी से गठबंधन हो गया।

हालांकि नेतृत्व के मामले में शिवसेना के लिए चुनौती बनी हुई है और इसके सर्वेसर्वा उद्धव ठाकरे ने इस बार पांच साल के मुख्यमंत्रित्व को भाजपा और खुद के बीच ढाई-ढाई साल के कार्यकाल में विभाजित करने की मांग की है। लेकिन फडणवीस की उपलब्धियों का महत्व कम नहीं हो जाता है।
विज्ञापन

आइए जानते है, कुछ खास बातें देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस के बारे में

2 of 9
devendra fadnavis - फोटो : PTI

देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और राज्य विधान परिषद के भी सदस्य रहे। अपने विद्यार्थी जीवन से ही वह आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। बचपन से ही वो अपने फैसलों को लेकर आत्मविश्वासी थे। एक बार जब देश में आपातकाल लगा तो देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस को उस दौरान जेल भेज दिया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले से नाराज होकर देवेंद्र फडणवीस ने लोकल इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया था। आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्यालय में दाखिला ले लिया।

  • देवेंद्र फडणवीस ने कानून की पढ़ाई में स्नातक किया और उसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की।
  • देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ।
  • उनके पिता का नाम गंगाधर राव फडणवीस और मां सरिता फडणवीस।
  • 1986-87 में उन्होंने लॉ कॉलेज, नागपुर से पांच वर्षीय कानून की डिग्री हासिल की।
  • इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन बिजनेस मैनेजमेंट और मेथड्स एंड टेक्निक्स ऑफ प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया।
  • 2006 में देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की। अमृता रानाडे नागपुर में एक्सिस बैंक की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं।
  • देवेंद्र और अमृता की एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस का राजनैतिक जीवन

3 of 9
देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी - फोटो : PTI

देवेंद्र फडणवीस ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में कदम रखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दामन थाम लिया था। देवेंद्र फडणवीस ने त्रिकोनी पार्क में आरएसएस शाखा से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की।

  • राजनीति में आने से पहले देवेंद्र फडणवीस एक्सिस बैंक में शाखा प्रबंधक थे।
  • देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं। 
  • उनकी किताब  'How to understand and Read the Budget' काफी चर्चित रही।
  • 1989 में फडणवीस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में बतौर वार्ड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 1992 में 21 साल की उम्र में नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के सबसे युवा मेयर बने। 
  • 1994 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राज्य उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। 
  • 1997 में देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के मेयर बने। वह दूसरी बार लगातार मेयर बनने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • 1999 में देवेंद्र फडणवीस पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
  • 2001 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राष्ट्र उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • 2014 के आम चुनावों के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी का नेतृत्व किया। 
  • वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • 2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। ये महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री थे और शरद पवार के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।

देवेंद्र फडणवीस: अबतक किन-किन पदों को संभाला

4 of 9
अमित शाह-देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • 2013 अध्यक्ष, बीजेपी राज्य इकाई महाराष्ट्र।
  • 2010 महासचिव, बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश।
  • 2001 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा। 
  • 1994 राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
  • 1992 नागपुर सिटी अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
  • 1990 पदाधिकारी, नागपुर (पश्चिम) भाजपा। 
  • देवेंद्र फडणवीस नागपुर नगर निगम के 1992 से 2001 तक लगातार दो बार सदस्य रहे।
  • 1999 से लगातार महाराष्ट्र विधानसभा के 3 बार सदस्य रहे।
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस: अब तक मिलने वाले पुरुस्कार

5 of 9
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Instagram
  • वर्ष 2002-2003 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार मिला। 
  • मुक्तिचंद, पुणे द्वारा स्वर्गीय प्रमोदजी महाजन की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार मिला। 
  • प्रणव परिवार, नासिक द्वारा राजयोगी नेता का पुरस्कार मिला ।
  • नागभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं देवेंद्र फडणवीस।
विज्ञापन

पांच साल के कार्यकाल में देवेंद्र फणनवीस के बड़े कदम, जिसकी वजह से उनका कद बड़ा हुआ 

6 of 9
बाबा दरबार की ओर जाते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

पांच साल के कार्यकाल में देवेंद्र फणनवीस के बड़े कदम, जिसकी वजह से उनका कद बड़ा हुआ 


50 साल में 5 साल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फणनवीस 
2014 में पहली बार भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई, 50 साल में महाराष्ट्र में यह पहला मौका था जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा किया हो। वसंतराव नाइक के बाद सिर्फ देवेंद्र फणनवीस ही अपना कार्यकाल पूरा करने में सफल रहे। वसंतराव नाइक अपना कार्यकाल भी पूरा किया और दूसरी बार भी मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन

7 of 9
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
मराठों का राज्यव्यापी आरक्षण आंदोलन 

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था, देवेंद्र फणनवीस ने इस आंदोलन का सामना राजनीतिक सूझबूझ के साथ किया। केंद्र से संपर्क साधा और दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उसका निबटारा किया।
देवेंद्र फडणवीस की बड़ी उपलब्धि में मराठा आरक्षण पर हाईकोर्ट की मंजूरी का फैसला शामिल हो गया, देवेंद्र फडणवीस ने खुद मानसून सत्र के दौरान  महाराष्ट्र विधानसभा में हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी दी थी और अपने भाषण में कहा था, " मैं इस मुद्दे पर समर्थन के लिए सभी दलों और मराठा संगठनों को धन्यवाद देता हूं, ये खुशी की बात है कि हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर मुहर लगाई हैं और मराठाओं के आरक्षण को मंजूरी दी है "


 

बातचीत का रास्ता मुख्यमंत्री दफ्तर तक खुला रखा और किसानों के बीच जाकर उनकी मांग को सुना

8 of 9
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

किसानों का सूखा आंदोलन
फडणवीस सरकार के कार्यकाल में ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से मुंबई तक किसान आंदोलन शुरू हुआ, करीब आधा महाराष्ट्र सूखे के हालात से जूझ रहा था यही मुख्य कारण था कि सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए किसानों ने इस मार्च को निकालने का फैसला किया था। 
 
किसानों ने अपनी पांच मांगों को सरकार के आगे रखा था।
  • मनरेगा के तहत नियमित कार्य मिले। 
  • राज्य में मवेशियों की देखभाल के लिए पशु शिविर व्यवस्था हो। 
  • सूखा प्रभावित फसल के लिए सरकार मुआवजा दे। 
  • पीडि़त किसानों के बच्चों की स्कूल और ट्यूशन फीस की व्यवस्था हो।  
  • पेयजल उपलब्ध कराने की सुविधा मिले। 
बातचीत का रास्ता मुख्यमंत्री दफ्तर तक खुला रखा और किसानों के बीच जाकर उनकी मांग को सुना।  
विज्ञापन

निरंतर जनता के बीच बने रहे और दिया कामकाज का हिसाब किताब

9 of 9
Devendra Fadnavis, Nitin gadkari - फोटो : ANI
निरंतर जनता के बीच बने रहे और दिया कामकाज का हिसाब किताब
  • चुनाव से पहले फडणवीस ने 4384 किलोमीटर की महाजनादेश यात्रा की और जनता से सीधा संपर्क साधा।
  • अगस्त में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्यभर में महाजनादेश यात्रा निकली।  
  • जनता के बीच जाकर पांच साल का हिसाब-किताब दिया।
  • फडणवीस ने 1 अगस्त को अमरावती जिले के मोजरी से इस महाजनादेश की यात्रा को शुरू किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें