फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: यूनिफॉर्म को लेकर सहपाठी बनाते थे मजाक, चौथी के छात्र ने दे दी जान

सार

हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर सहपाठियों की ओर से मजाक उड़ाए जाने के बाद एक चौथी क्लास के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राजेंद्र रेड्डी नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक प्रशांत स्कूल में साथ पढ़ने वाले बच्चों की बुलिंग से परेशान था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम स्कूल से लौटने के बाद प्रशांत बिना कपड़े बदले और बैग उतारे सीधे घर के बाथरूम में चला गया। वहां उसने स्कूल आईडी कार्ड की डोरी को बाथरूम में लगी बाइंडिंग वायर से बांधकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो प्रशांत फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्लासमेट्स स्कूल यूनिफॉर्म का मजाक बनाते थे
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रशांत एक निजी स्कूल में पढ़ता था। उसके क्लासमेट्स अक्सर स्कूल यूनिफॉर्म सही तरीके से न पहनने को लेकर उसे चिढ़ाते थे। पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किशोर ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान: मां बोली- मेरा लाल आत्महत्या नहीं कर सकता...उसकी हत्या हुई है
विज्ञापन


पिता बोले-बेटा बिल्कुल नार्मल था
प्रशांत के पिता शंकर अपार्टमेंट में चौकीदार के रूप में काम करते हैं। इससे पहले वे उसी स्कूल में ड्राइवर थे, जहां प्रशांत पढ़ता था। प्रशांत उनके दो बेटों में सबसे छोटा था। पिता शंकर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पूरी तरह सामान्य था और उन्हें किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने पिता का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें