फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

Sat, 09 Oct 2021 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान छीन कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से पांचों आरोपियों को धर दबोचा है। हालांकि, इस मामले में तीन लोग अब भी फरार है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी , मोबाइल, बैग सहित कीमती सामान भी छीनकर फरार हो गए।चलती ट्रेन में गैंगरेप की घटना शुक्रवार रात महाराष्ट्र के इगतपुरी से कल्याण के बीच हुई।  

विज्ञापन


चलती ट्रेन में लड़की से दुष्कर्म
अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

स्लिपर बोगी में चढ़े थे आरोपी
मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि lकरीब 10 आरोपी स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिला) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार हुए और पहले तो लूटपाट की और फिर एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब कसारा पहुंची तो बोगियों के अंदर से यात्रियों ने आवाज लगानी शुरू की, जिसपर जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे और चार आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 34 हजार से ज्यादा का सामान बरामद
आरोपी ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की चोरी की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। फिलहाल पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें