अधिकारी ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार खोज अभियान के लिए एनएसडीएमए ने एक अंडरवाटर ड्रोन की मदद भी ली। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को फेक जिले के किकरूमा गांव में भूस्खलन भी हुआ।
रेमल चक्रवात के बाद से नागलैंड में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण राज्य में करीब चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। बता दें, चक्रवाती तूफान रविवार रात को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकराया था। तूफान के कारण बंगाल-बांग्लादेश में सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं, तूफान के कारण नागालैंड-ओडिशा में भी अलर्ट था।
राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ मुस्तैद
अधिकारी ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार खोज अभियान के लिए एनएसडीएमए ने एक अंडरवाटर ड्रोन की मदद भी ली। लगातार बारिश के कारण मंगलवार को फेक जिले के किकरूमा गांव में भूस्खलन भी हुआ।
अरुणाचल में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने मंगलवार को राज्य के लोगों से सभी एहतियाती कदम उठाने और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों से बचने का अनुरोध किया। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कुरुंग कुमेय, निचला सुबनसिरी, शि-योमी, पश्चिम सियांग, लोहित, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिले में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मणिपुर के कई इलाके जलमग्न
एक अधिकारी ने बताया कि एनएस 37 इंफाल-सिलचर राजमार्ग पर कांगपोकपी जिले के सिनम गांव के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक खाई में गिर गया। सेनापति जिले में कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी जिले के कई इलाकों में घुस गया।
मिजोरम में भारी बारिश के कारण ढह गई खदान
मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक 12 लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोगों को बचाया गया है। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।