फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और दमन की सीमा पर सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मौत

Mon, 25 Feb 2019 10:36 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, दमन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गुजरात और दमन की सीमा पर एक कार के सड़क पर डिवाइडर से टकराकर एक जांच चौकी पर पलट जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। भीमपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार में नौ यात्री थे। दुर्घटना रविवार देर रात गुजरात-दमन सीमा से लगे तटीय राजमार्ग पर पटालिया जांच चौकी के पास हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कार चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की जिसमें कार एक डिवाइडर से टकरा गई और और तीन-चार बार पलट गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें वलसाड के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने मृतक की पहचान सागर ढिंडा (14), सूरज हलपति (19), जिग्नेश पटेल (28) और के. पटेल के रूप में की।ये सभी वलसाड जिले के उदवडा के रहने वाले थे। कार में सवार सभी नौ यात्री एक शादी समारोह से वलसाड लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें