फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र से चार नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Thu, 11 Apr 2019 06:35 PM IST
अमर शर्मा भाषा, बीजापुर
विज्ञापन
नक्सली (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान से पहले बीजापुर जिले में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों से तीन हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के बेदरे थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब बेदरे थाना क्षेत्र में था तब संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग 80 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

बस्तर संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, दन्तेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जबकि विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव और जगदलपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें