फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोगों की मौत, चार घायल

Mon, 06 Mar 2023 03:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने और लोगों को वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के खुर्दा में सोमवार को एक अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में पटाखे बनाते हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर तांगी इलाके के भुसंदपुर गांव में हुई। यहां एक मकान में होली के त्योहार के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। हादसे में मकान पूरी तरह तबाह हो गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने और लोगों को वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

खुर्दा के डीएस सुदर्शन चक्रवर्ती ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक शव की शिनाख्त हो पाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मकान में पटाखे बनाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें