वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में सीबीआई कोर्ट ने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी (जीयू) के चार कर्मचारियों को पांच साल की सजा सुनाई है। सीबीआई कोर्ट का यह फैसला 29 दिसंबर को आया। पुलिस अधीक्षक (सीबीआई) सैयद बजलुल्लाह ने बताया कि गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के चारों कर्मचारियों को आपराधिक षड़यंत्र रचने और 3.40 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में सजा सुनाई गई।
कोर्ट ने चारों पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया है। वित्तीय गड़बड़ियों के इस मामले में सितंबर, 2003 में यूनिवर्सिटी के चारों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। बजलुल्लाह के मुताबिक, दो साल बाद सितंबर, 2005 में सीबीआई को इस मामले की जांच सौंप दी गई थी।