फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: जहरीला मशरूम खाने से चार लोगों की मौत, पिछले सप्ताह आठ लोग हुए थे बीमार

Tue, 12 Apr 2022 01:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी।

सार

जिला अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराइदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के डिब्रूगढ़ जिले में पिछले सप्ताह जहरीला मशरूम खाने के कारण बीमार हुए आठ लोगों में से चार लोगों की असम चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल (एएमसीएच) में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्माकर, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्माकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्माकर के रूप में की गई है।

जिला अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराइदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ ही समय बाद ही इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराइदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें