तेलंगाना के पूर्व सांसद बूरा नरसैय्या गौड़ भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार को इन्हें केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव और जी किशन रेड्डी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
भूपिंदर यादव ने राज्य की चंद्रशेखर राव सरकार पर अल्पसंख्यकों के आरक्षण के मामले में नौटंकी करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा समाज का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों पर राजनीति करती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव में जनता न केवल भाजपा उम्मीदवार को चुनेगी बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को सत्ता में लाएगी।
यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकास और कल्याणकारी नीतियों के कारण तेलंगाना की जनता को उम्मीद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दलितों और पिछड़ों के लिए कल्याणकारी योजनाएं विज्ञापनों तक ही सीमित हैं, जबकि यह केंद्र के जन-समर्थक उपायों को भी बाधित कर रही है।
विज्ञापन
यादव ने तेलंगाना सरकार पर राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की यात्रा को अलोकतांत्रिक तरीके से बाधित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि यह न केवल एक भ्रष्ट सरकार है, बल्कि तानाशाही भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विकास के लिए उनके कार्यों की प्रशंसा की।