फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biography: देवेगौड़ा चाहते थे पाकिस्तान समस्या का हल, शरीफ से बात भी हुई पर मुलाकात से पहले ही गिर गई थी सरकार

Mon, 06 Jun 2022 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पाकिस्तान मसले का हल हमेशा के लिए करना चाहते थे। इसको लेकर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से उनकी फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन शरीफ से मुलाकात नहीं हो पाई और उनकी सरकार गिर गई। 
विज्ञापन
एच डी देवगौड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जीवन पर पत्रकार सुगाता श्रीनिवासराजू की किताब ‘फरोज इन ए फील्ड: द अनएक्सप्लोर्ड लाइफ ऑफ एचडी देवेगौड़ा’ में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उनकी अधूरी रह गई मुलाकात का खुलासा किया गया है। इसमें पत्रकार सुगाता श्रीनिवासराजू ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पाकिस्तान मसले का हल हमेशा के लिए करना चाहते थे। इसको लेकर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से उनकी फोन पर बात भी हुई थी। लेकिन शरीफ से मुलाकात नहीं हो पाई और उनकी सरकार गिर गई। 

विज्ञापन


नवाज शरीफ से करना चाहते थे मुलाकात 
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने अपने ईएनटी सर्जन डॉ एलएच हीरानंदानी को अपने और शरीफ के बीच हुई इस गुप्त बातचीत के बार में बताया था और वह मुलाकात में इनको साथ रखना चाहते थे। सुगाता को दिए एक साक्षात्कार में दिवंगत डॉक्टर ने यह जानकारी दी थी। पद्म भूषण से सम्मानित हीरानंदानी ने 1985 के दौरान देवेगौड़ा का इलाज किया था जब उन्हें बोलने में दिक्कत होनी शुरू हुई थी।

हीरानंदानी के हवाले से किताब में जिक्र है, जब गौड़ा पीएम थे, एक दिन उनका फोन आया और मुझसे मिलने की इच्छा जताई। वह मेरे नियमित मरीज थे। मैंने उनसे पूछा कि वह बंबई कब आ रहे। तब देवेगौड़ा ने कोई अन्य काम के बारे में बताया और कहा कि बेहतर होगा हम दिल्ली में मिलें। हीरानंदानी मोहम्मद अली जिन्ना, शेख अब्दुल्ला समेत फिल्म और राजनीति के कई बड़े वीवीआई दिग्गजों का इलाज कर चुके थे। इसके अलावा शरीफ के पिता से उनके अच्छे रिश्ते भी थे। देवेगौड़ा ये दोनों बातें जानते थे और इसलिए उन्होंने सोचा कि शरीफ से मुलाकात में हीरानंदानी को साथ रखने के फायदे हो सकते हैं। किताब के मुताबिक हीरानंदानी कहते हैं, मैं दिल्ली गया और उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह भारत पाकिस्तान विवाद को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं। मैंने पूछा कि मैं इसमें क्या भूमिका निभा सकता हूं। उन्होंने कहा, मुझे पाकिस्तान में काफी सम्मान की नजर से देखा जाता है। इसलिए मैं इसमें उनकी मदद करूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें