फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी का आरोप गलत कि मैंने असम के लिए कुछ नहीं किया'

Mon, 11 Apr 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोदी का आरोप गलत कि मैंने असम के लिए कुछ नहीं किया - फोटो : PTI
विज्ञापन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि मैंने असम के लिए क्या किया है। मनमोहन सिंह ने दिसपुर सरकारी हाईस्कूल में अपना वोट डालने के बाद कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मेरे बारे में कोई निर्णय सुनाएं, पर मोदी जानते हैं कि जो कुछ वह कह रहे हैं वह बिल्कुल भी सही नहीं है।
विज्ञापन


मनमोहन स‌िंह असम से ही राज्ससभा सांसद चुने गए हैं। मनमोहन स‌िंह ने वोट डालने के बाद कहा कि जनता कांग्रेस को उसके अच्छे कामों का ईनाम देगी। साथ ही उसने पिछले 15 सालों में राज्य की जनता के लिए काम किए हैं। मनमोहन सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने के लिए अकेले ही यहां आए थे। उन्होंने 1 बजे दिसपुर निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। 

पूर्व प्रधानमंत्री राज्यसभा में 1991 से असम का प्रतिनिधित्व करने वाले मनमोहन सिंह का नाम मतदाता सूची में संख्या 570 में दर्ज है, जबकि उनकी पत्नी का नंबर 571 है। पूर्व प्रधानमंत्री को राज्यसभा टिकट की पेशकश दिवंगत कांग्रेस नेता हितेश्वर सैकिया ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें