फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन' किया गया लॉन्च, रतन टाटा के साथ मौजूद रहे प्रणब दा

Thu, 15 Mar 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और रतन टाटा ने 'प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन' का दिल्ली में शुभारंभ किया। फाउंडेशन का उद्देश्य अनुसंधान, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करना है। भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के नौ महीने बाद, प्रणब मुखर्जी एक और भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


प्रणब के पूर्व सचिव और निकट सहयोगी ओमिता पॉल इसके निर्देशक के रूप में काम करेंगे। पॉल का कहना है कि हमारा एक छोटा सा सेट होगा, लेकिन हम बहुत से लोगों के साथ सहयोग करेंगे। हमारा उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में सुधार करना है और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए भारत को एक जीवंत स्थान बनाना है। हम भी स्मार्ट गांवों को बनाने पर काम करना चाहते हैं।

देश के शीर्ष पद से रिटायर होने के बाद प्रणब मुखर्जी के नाम से ये स्थापना एक असधारण काम है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नाम से भी एक संस्थान इसी तरह काम करता है। जिसको सिविल इनोवेटर्स और युवा नेताओं को कौशल प्रदान करना है। इससे पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और बिल क्लिंटन के नाम से संस्थाएं स्थापिक की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


83 वर्षीय मुखर्जी, राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और शोध के मानक में सुधार के प्रति भावुक थे। इसके लिए वो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के उपाध्यक्ष और आईआईटी और अन्य प्रमुख संस्थानों के प्रोफेसरों के साथ बातचीत करते आ रहे थे। 

मुखर्जी ने राजनीति में शामिल होने से पहले एक कॉलेज में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। विभिन्न मंत्रालयों में जाने के बाद, उन्हें 2012 में राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें