फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी: कोरोना पर मनमोहन ने तोड़ा मौन, पीएम मोदी से कहा- ज्यादा टीकाकरण से ही जीतेंगे 'जंग'

Sun, 18 Apr 2021 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। हमें टीकाकरण पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। हर रोज नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन कम पड़ने लगी है। वहीं कोरोना टीके  भी कम पड़ने लगे हैं।  इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। हमें टीकाकरण पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के नंबरों के बजाए कितनी फीसदी आबादी का टीकाकरण किया गया है इस पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने पत्र में लिखा कि पिछले एक साल से भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है। महामारी ने हजारों लोगों की नौकरियां छीन ली।, लाखों लोगों को गरीबीरेखा में लाकर खड़ा कर दिया। शहरों में रह रहे बच्चों से मिलने के लिए माता-पिता तरस रहे हैं । दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों को नहीं देखा है। एक साल से शिक्षकों ने अपने बच्चों को क्लासरूम में नहीं देखा। लोग हैरान और परेशान हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर उनका जीवन कबतक सामान्य होगा। कोरोना से लड़ने के लिए हमें कई चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लेकिन इस प्रयास का एक बड़ा हिस्सा टीकाकरण अभियान को तेज करना होगा। मुझे आशा है कि मेरे सुझावों पर अमल होगा।
 
पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की जरूरत
मनमोहन सिंह ने पत्र में टीके की खुराक का ऑर्डर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह जानकारी होनी चाहिए कि तमाम वैक्सीन उत्पादक कितने वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराएंगे और अगले छह महीनों में वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा कर लेंगे। अगर नहीं तो हमें पहले से ही प्रचुर मात्रा में वैक्सीन स्टोर करने पर विचार करना चाहिए।  बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,61,500 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें