फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस : स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया पर बरसीं मनमोहन की बेटी, कहा- मेरे माता-पिता चिड़ियाघर के जानवर नहीं

Sat, 16 Oct 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री मेरी मां की इच्छा के विपरीत मेरे पिता के कमरे में फोटोग्राफर को लेकर गए। उन्होंने कहा, मेरी मां ने कई बार फोटोग्राफर को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। फोटोग्राफर ने पूर्व प्रधानमंत्री के कमरे में मंडाविया और गुलेरिया तथा डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीरें ली।
 
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने एम्स में पिता से मिलने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की आलोचना करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री मेरी मां की इच्छा के विपरीत मेरे पिता के कमरे में फोटोग्राफर को लेकर गए। उन्होंने कहा, मेरी मां ने कई बार फोटोग्राफर को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।

विज्ञापन


मंडाविया बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री का हाल-चाल जानने एम्स गए थे। उनके साथ एक फोटोग्राफर और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी थे। फोटोग्राफर ने पूर्व प्रधानमंत्री के कमरे में मंडाविया और गुलेरिया तथा डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीरें ली। दमन सिंह का कहना है कि उनकी मां फोटोग्राफर द्वारा डॉ सिंह की तस्वीरें लिए जाने से नाराज थीं। दमन सिंह ने कहा, मेरी मां बहुत नाराज हैं। मेरे माता-पिता कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं। वे बुजुर्ग व्यक्ति हैं, किसी चिड़ियाघर के जानवर नहीं हैं।

दमन सिंह के आरोप के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को उठाया। कांग्रेस ने मंडाविया की इस बात के लिए आलोचना की है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री  के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के मौके को फोटो खिंचाने के अवसर में बदल दिया। पार्टी ने मंडाविया से माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा वालों के लिए हर चीज फोटो खिंचवाने का अवसर है। स्वास्थ्य मंत्री को अपनी इस शिष्टाचार यात्रा को पीआर का अवसर में बदलने पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन और स्थापित परंपराओं का अपमान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि फोटो ऑप मोदी सरकार का हॉलमार्क बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें