फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पूर्व CM गिरिधर गमांग और पूर्व MP जयराम पांगी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, पार्टी नेता ने दिए संकेत

Mon, 14 Aug 2023 06:45 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।

सार

जयपोर विधायक ने कहा कि गमांग ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन गमांग ने सोनिया गांधी और कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ कभी एक भी शब्द नहीं बोला। इसलिए, वह जल्द ही कांग्रेस में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
ओडिशा के पूर्व सीएम गिरिधर गमांग और कोरापुट के पूर्व सांसद जयराम पांगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और कोरापुट के पूर्व सांसद जयराम पांगी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। जेपोर से कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति (Taraprasad Bahinipati) ने कहा कि गमांग और पांगी दोनों 2024 के आम चुनाव से पहले जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बाहिनीपति ने कहा कि गमांग क्षेत्र के एक प्रमुख आदिवासी नेता हैं और नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं, जबकि पांगी कोरापुट के पूर्व सांसद हैं।

विज्ञापन


जयपोर विधायक ने कहा कि गमांग ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन गमांग ने सोनिया गांधी और कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ कभी एक भी शब्द नहीं बोला। इसलिए, वह जल्द ही कांग्रेस में लौट सकते हैं।

गमांग ने अपने बेटे सिसिर के साथ हाल ही में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) अध्यक्ष शरत पट्टनायक और कोरापुट सांसद सप्तगिरी उलका की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओडिशा प्रभारी ए चेल्लाकुमार से मुलाकात की थी। बाहिनीपति ने कहा, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस संबंध में अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


गमांग के बेटे सिसिर ने संवाददाताओं से कहा कि वे पहले ही कांग्रेस में शामिल होने की अपनी इच्छा बता चुके हैं। बाहिनीपति ने कहा, इसी तरह पांगी, जो 2009 में बीजद उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए, ने भी कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। पांगी पोट्टांगी क्षेत्र से चार बार राज्य विधानसभा के लिए भी चुने गए हैं।

गमांग के करीबी सूत्रों ने कहा, कुछ महीने पहले वह भाजपा से इस्तीफा देने के बाद तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गए थे। लेकिन, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि बीआरएस के पास ओडिशा के लिए कोई तत्काल योजना नहीं है। इस बीच, ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि कांग्रेस अन्य दलों के नेताओं के साथ-साथ पिछले दिनों पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का भी स्वागत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें