फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राकांपा के पूर्व सांसद माजिद मेमन ने छोड़ी पार्टी, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

Thu, 24 Nov 2022 05:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सहयोगी रही राकांपा के पूर्व सांसद माजिद मेमन ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
माजीद मेमन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा के पूर्व सांसद माजिद मेमन ने अपनी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने इसका एलान अपने ट्वीट के जरिए किया। पार्टी की सदस्यता छोड़ने का एलान करते हुए उन्होंने शरद पवार का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने इसके पार्टी से अलग होने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'एनसीपी के साथ मेरे 16 वर्षों के दौरान मुझे सम्मान और अमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए एनसीपी प्रमुख माननीय शरद पवार जी का आभार। व्यक्तिगत कारणों से मैं तत्काल प्रभाव से एनसीपी का सदस्य बनना बंद करता हूं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा पवार साहब और पार्टी के साथ हैं।'

विज्ञापन

पीएम मोदी की तारीफ में दिया था ये बयान
हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि पीएम मोदी में जो गुण हैं वो विपक्षी नेताओं में नहीं हैं। अगर नरेंद्र मोदी लोगों के मत जीतते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में भी दिखाया जाता है तो उनमें जरूर कुछ अच्छे गुण या अच्छे काम होंगे जिसे कि विपक्षी नेताओं ने नहीं किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान से यूटर्न भी लिया था। उन्होंने कहा था कि वे पीएम मोदी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का  समर्थन नहीं करते हैं।  

कभी पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक रहते थे मेमन
अप्रैल 2019 में मेमन ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी भी एक अनपढ़, जाहिल और रास्ते पर चलने वाली आदमी की तरह बात करते हैं। वो इतने बड़े पद पर बैठे हैं, उनका पद एक संवैधानिक पद है। उस संवैधानिक पद पर बैठने वाले को रास्ते में से नहीं चुना जाता। न तो 2014 में ऐसा हुआ, ना 2019 में ऐसा होगा। उन्हें पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें