फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: पूर्व नौसेना प्रमुख को साबित करनी होगी नागरिकता, एसआईआर का नोटिस जारी; चुनाव आयोग को दिए सुझाव

Mon, 12 Jan 2026 05:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

एक हैरान करने वाले मामले के तहत देश के पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश को एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया गया है। एक समय जिनके कंधों पर देश की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी थी, अब उन्हें ही अपने भारतीय होने का सबूत देना होगा। 
विज्ञापन
एडमिरल अरुण प्रकाश - फोटो : एक्स/National Security’ at Maritime Warfare Centre
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) को नोटिस जारी कर उन्हें चुनावी सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपनी पहचान साबित करने के लिए बैठक में शामिल होने को कहा है। सेवानिवृत्त के बाद से गोवा में रह रहे एडमिरल प्रकाश ने कहा कि अगर एसआईआर फॉर्म से जरूरी जानकारी नहीं मिल रही है तो उन्हें फॉर्म में बदलाव करना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व नौसेना प्रमुख ने चुनाव आयोग को दिए ये सुझाव
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2002 में अपडेट की गई मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है और वह अनमैप्ड श्रेणी में आते हैं। एडमिरल प्रकाश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं चुनाव आयोग को कुछ सुझाव देना चाहता हूं। पहला अगर एसआईआर फॉर्म से जरूरी जानकारी नहीं मिल रही है, तो उन्हें बदलाव करना चाहिए। दूसरा बीएलओ हमारे घर तीन बार आए, वे हमसे अतिरिक्त जानकारी वहीं पूछ सकते थे। तीसरा हम 82 और 78 साल के बुजुर्ग दंपती हैं, फिर भी हमें 18 किलोमीटर दूर दो अलग-अलग तारीखों पर बुलाया गया है।' उन्होंने कहा कि मैंने और मेरी पत्नी ने एसआईआर फॉर्म भरे थे। 

2004-2006 के बीच नौसेना का नेतृत्व किया
एडमिरल अरुण प्रकाश भारतीय नौसेना के सर्वोच्च पद पर सेवाएं दे चुके हैं। एडमिरल अरुण प्रकाश 31 जुलाई 2004 से 30 अक्टूबर 2006 तक नौसेना अध्यक्ष रहे। अपने करियर में एक कैरियर-बोर्न फाइटर-स्क्वाड्रन, एक नेवल एयर स्टेशन और चार युद्धपोतों की कमान उन्होंने संभाली। इसमें एयरक्राफ्ट-कैरियर INS विराट भी शामिल था। एडमिरल अरुण प्रकाश को उनकी बहादुरी के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), वीर चक्र (VrC), विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) जैसे सम्मानों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत पहुंचे जर्मनी के चांसलर: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, 52 हजार करोड़ के पनडुब्बी सौदे पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें