फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह मसूद अजहर बौखलाया, दी आत्मघाती हमले की गीदड़भभकी; एजेंसियां बोलीं- ये हताशा

Mon, 12 Jan 2026 04:59 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Masood Azhar Threat: मसूद अजहर के धमकी भरे ऑडियो संदेश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसकी हताशा मान रही हैं। एजेंसियों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद कमजोर हो चुका है और यह धमकी संगठन में जान फूंकने की कोशिश है। आइए पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की ओर से जारी धमकी भरे ऑडियो संदेश के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि, एजेंसियों का मानना है कि यह धमकी किसी बड़े हमले की तैयारी से ज्यादा संगठन की कमजोर हालत और हताशा को दिखाती है। भारत हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


मसूद अजहर ने एक ऑडियो संदेश जारी कर दावा किया है कि हजारों आत्मघाती हमलावर भारत में घुसने के लिए तैयार हैं। यह ऑडियो किसी रैली में दिए गए भाषण का बताया जा रहा है। हालांकि, इसके जारी होने की तारीख और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। संदेश में हमले की धमकी देकर डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई है।

सुरक्षा एजेंसियां इसे हताशा क्यों मान रही हैं?
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हाल के समय में जैश-ए-मोहम्मद की ताकत काफी कमजोर हुई है। आतंकी नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है और संगठन बिखराव की स्थिति में है। ऐसे में मसूद अजहर का यह ऑडियो अपने लड़खड़ाते संगठन में दोबारा जान फूंकने की कोशिश माना जा रहा है।
विज्ञापन


रक्षा विशेषज्ञ क्या संकेत दे रहे हैं?

  • ऑडियो संदेश में ठोस योजना या लक्ष्य का जिक्र नहीं है।
  • धमकी का लहजा डर और बौखलाहट को दिखाता है।
  • हालिया कार्रवाइयों में जैश के कई ठिकाने तबाह हुए हैं।
  • मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है।
  • कमजोर स्थिति को छिपाने के लिए धमकी दी जा रही है।


भारत की तैयारी कितनी मजबूत है?
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा और संवेदनशील इलाकों में निगरानी पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी साजिश को शुरुआती चरण में ही नाकाम करने की रणनीति पर काम हो रहा है।

धमकी का असली मकसद क्या माना जा रहा है?
कहा जा रहा है मसूद अजहर की धमकी का असली उद्देश्य भारत में डर फैलाना नहीं, बल्कि अपने समर्थकों को यह दिखाना है कि संगठन अब भी सक्रिय है। सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि यह ऑडियो एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है, न कि किसी तत्काल हमले का संकेत।

विज्ञापन



अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें