फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'राज्य को सहयोग देने के लिए धन्यवाद', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद बोले कुमारस्वामी

Fri, 22 Dec 2023 06:58 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के लिए केंद्र के सहयोग की सराहना की। 
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल सेक्युलर नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। बैठक में कुमारस्वामी ने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के समर्थन के आश्वासन के लिए राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया है। एक दिन पहले कुमारस्वामी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी।  
विज्ञापन


बेटों के साथ पीएम मोदी से मिले पूर्व पीएम
गौरतलब है कि गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने दोनों बेटों एचडी कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना के साथ ही पोते प्रज्वल रेवन्ना के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। वे संसद भवन परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम से मिले थे। कुमारस्वामी ने बताया कि पीएम के साथ बैठक में उन्होंने कर्नाटक से संबंधित कई मुद्दे उठाए। इनमें गिरती कीमतों के बीच खोपरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और काडू गोलारू समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग शामिल है।

सीट बंटवारे पर हुई पीएम मोदी के साथ चर्चा
जेडीएस के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा जनवरी के अंत तक आराम से पूरा हो जाएगा। इसमें कोई बाधा नहीं होगी। इस दौरान यह पूछे जाने पर कि जेडीएस भाजपा से कितनी सीटों की मांग करेगी? पर कुमारस्वामी ने कहा कि हमारे लिए सीटों की संख्या मायने नहीं रखती। हमारा ध्यान जीत पर है ऐसे में हम जीतने योग्य सीटों का दावा करेंगे। बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में जेडीएस ने एक लोकसभा सीट जीती थी। अब आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार पार्टी कम से कम चार-पांच सीटें मांग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें