फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaganyaan Test Flight: 'एक महत्वपूर्ण सफलता है', परीक्षण उड़ान पर पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कही यह बात

Sat, 21 Oct 2023 03:32 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

गगनयान मिशन पर बोलते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, परीक्षण उड़ान के दौरान सैंकड़ों मापदंडों की निगरानी की गई। यह केवल पहला कदम है और अभी लंबा रास्ता तय करना है।
विज्ञापन
नंबी नारायण - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण किया। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में उतार लिया गया। गगनयान परीक्षण उड़ान के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने इसे शानदार उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी सफलता है। यह गगनयान परियोजना के लिए पहला कदम है। एस्केप मॉड्यूल एक महत्वपूर्ण मॉड्यूल है। क्योंकि पूरी प्रक्रिया में हम जीवन के साथ खेल रहे हैं। वे इस पर दोबारा जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन




गगनयान मिशन पर बोलते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, परीक्षण उड़ान के दौरान सैंकड़ों मापदंडों की निगरानी की गई। यह केवल पहला कदम है और अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि हमें इन चीजों को बेहद सावधानी से करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी चीजें ठीक से हो जाए। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें