फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल पर लगा दुष्कर्म का आरोप, हनी ट्रैप करने के लिए भी किया मजबूर

Sun, 28 Oct 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chabil patel
विज्ञापन

गुजरात के भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल के खिलाफ दिल्ली के द्वारका नार्थ थाने में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। 16 अक्तूबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि एनजीओ बनाने में मदद करने का झांसा देकर आरोपी ने द्वारका में चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। बाद में हनी ट्रैप करने के लिए मजबूर भी किया। पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया कि छबील पटेल से उसकी मुलाकात एक समारोह के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह राजनेता है और अपनी कमाई का बीस फीसदी गरीबों के कल्याण पर खर्च करता है। महिला का आरोप है कि छबील पटेल ने उसे एनजीओ बनाने में मदद करने का झांसा देकर फरवरी 2017 को दिल्ली के द्वारका ले आया। यहां एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में ले जाकर उसने उसे चाय पीने के लिए दिया। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। होश में आने के बाद फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।  

विरोध करने पर फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में महिला ने बताया कि एनजीओ बनाने के लिए उसने आरोपी को सात लाख रुपये भी दिये थे, जिसे उसने वापस नहीं किया। उधर, जिला के पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका बस इतना कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें