अनिल घारिया (120) और दीपक मलिक (164*) की शतकीय पारियों से भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर दृष्टिहीनों के लिए तीन वन-डे मैचों की सीरीज जीत ली।
श्रीलंका ने चंदाना देशप्रिया (190) की मदद से 40 ओवरों में चार विकेट पर 369 रन बनाए लेकिन भारत ने 32 गेंदें शेष रहते दो विकेट पर जीत हासिल कर ली।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बार क्लीनस्वीप किया है।