फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पिता की फोटो पर माला चढ़ाते वक्त पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ा, जन्मदिन के दिन ही हुई मौत

Sat, 02 Oct 2021 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

वीरापांडी ए राजा सलेम जिले में पार्टी चुनाव समिति के सचिव थे। 1982 में डीएमके में शामिल होने के बाद से उन्होंने कई पदों पर कार्य किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मंत्री पलानीवेल त्यागराजन, केएन नेहरू, पोनमुडी और अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
वीरापांडी ए राजा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में डीएमके के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा का शनिवार को निधन हो गया। आज ही उनका 59वां जन्मदिन था। उसका निधन सलेम में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनका निधन तब हुआ, जब वह अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मंत्री वीरापांडी ए अरूमुगम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि राजा अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते समय बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजा 2006 में वीरापांडी से तमिलनाडु विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन


वीरापांडी ए राजा सलेम जिले में पार्टी चुनाव समिति के सचिव थे। 1982 में डीएमके में शामिल होने के बाद से उन्होंने कई पदों पर कार्य किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मंत्री पलानीवेल त्यागराजन, केएन नेहरू, पोनमुडी और अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टालिन ने शोक संतप्त परिवार से भी मुलाकात भी की और उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें