फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रमुक की पूर्व मेयर की हत्याः माता-पिता से मिलने आई थी बेटी, घर में मिलीं तीन लाशें

Wed, 24 Jul 2019 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पूर्व मेयर उमा माहेश्वरी
विज्ञापन

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की पूर्व मेयर, उनके पति समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे तिरुनलवेली शहर में हुई। जहां घर में घुसे बदमाशों ने दंपती पर हमला कर दिया। हमलावरों ने नौकरानी को भी मौत के घाट उतार दिया। मृतका की बेटी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि वह माता-पिता से मिलने के लिए घर आई थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूर्व मेयर उमा माहेश्वरी (61), पति मुरुग शंकरन (65) और नौकरानी मारी (30) के शव घर में पड़े मिले। शरीर पर चाकू के वार व लाठी-डंडों से पिटाई के निशान मिले हैं।
 

उमा का सियासी सफर
उमा माहेश्वरी 1996 में तिरुनलवेली निगम की पहली महिला मेयर बनी थीं। उमा की इस जीत ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने  द्रमुक के टिकट पर चुनाव लड़कर यह जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन



संपत्ति विवाद हो सकता है हत्या की वजह
फौरी तौर पर पुलिस को संपत्ति विवाद में हत्या का शक है। हमलावरों ने घर में रखी अलमारी को भी तोड़ दिया। जिस तरह से हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया उससे पुलिस को आशंका है कि इसके तार संपत्ति विवाद से भी जुड़े हो सकते हैं।


 

हमलावरों ने हत्या के लिए चाकू और लाठियों का इस्तेमाल किया। मामले की  जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कुछ सबूत मिले हैं।- पुलिस कमिश्नर एन भास्करन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें