फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के बाहर पेशाब करने को लेकर हुई लड़ाई में व्यक्ति का अपहरण, अगले दिन जला हुआ शव मिला

Wed, 24 Jul 2019 11:25 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में टॉयलेट को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पिंपरी निवासी हितेश मूलचंदानी (24) का मंगलवार को पुणे में एक बार के बाहर पेशाब करने वाले एक समूह के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन


पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने इस गिरोह में शामिल पांच लोगों में से एक व्यक्ति को कथित तौर पर हत्या करने के लिए हिरासत में लिया है। साथ में पुलिस ने मूलचंदानी के जले हुए अवशेष मंगलवार सुबह पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के पास एक खुले मैदान से बरामद किए।

घटना से जुड़े पांचों लोगों की पहचान अमीन फिरोज खान, शाहबाज सेराज कुरैशी, अरबाज शेख, अक्षय संजय भोसले और केवल लंगड़ा के रूप में हुई है। मूलचंदानी कुणाल बार और रेस्तरां के मालिक रोहित सुखेजा के दोस्त थे। रोहित सुखेजा ने मामले की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, मूलचंदानी एक दोस्त के साथ बार में था तभी रात के दो बजे खान ने शराब खरीदने के लिए आया। खान ने बार के सामने पेशाब करना शुरू कर दिया। इसपर सुखेजा और कुछ अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की जिसपर विवाद शुरू हो गया।

खान के साथ चार लोग और थे। पांचों ने मौखिक रूप से मूलचंदानी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उनमें से एक व्यक्ति ने मूलचंदानी के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। लड़ाई के हिंसक हो जाने के बाद पांचों मूलचंदानी को एक सफेद कार में डालकर ले गए। जिसके बाद उसका जला हुआ शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें