फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: टीएमसी उम्मीदवार जवाहर सरकार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल, पीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 29 Jul 2021 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

नामांकन के बाद जवाहर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। जवाहर सरकार ने पीएम मोदी पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया। सरकार ने कहा कि मैं कभी नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थक नहीं रहा और नहीं रहूंगा।
विज्ञापन
जवाहर सरकार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को जवाहर सरकार ने विधानसभा स्थित सचिव के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव और उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष सहित टीएमसी के अन्य नेता मौजूद थे।  

विज्ञापन


इस दौरान जवाहर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। जवाहर सरकार ने पीएम मोदी पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया। सरकार ने कहा कि मैं कभी नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थक नहीं रहा और सेवानिवृत्त होने के बाद अपने विचार व्यक्त करने से कभी पीछे नहीं हटा, मैं एक नौकरशाह था। मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन अब में संसद जाने की तैयारी कर रहा हूं। मैं लोगों के विकास के लिए काम करूंगा।  

निर्धारित समय से पहले सरकार ने दिया इस्तीफा
बता दें जवाहर सरकार ने निर्धारित समय से चार महीने पहले ही प्रसार भारती के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। अक्टूबर 2016 में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंपा था, जबकि उन्हें फरवरी 2017 में रिटायर्ड होना था।
विज्ञापन


दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने से खाली हुई सीट
गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस नेता दिनेश त्रिवेदी ने भाजपा में शामिल होने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, तब से यह सीट खाली है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस सीट के लिए नौ अगस्त को उप चुनाव होगा। दिनेश त्रिवेदी ने इस साल 12 फरवरी को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था आर उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें