फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजद का पूर्व विधायक गिरफ्तार, पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटने का आरोप

Wed, 24 Feb 2021 11:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ओडिशा के कंधमाल जिले में बीजू जनता दल के पूर्व विधायक देबेंद्र कंहार और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पर पर्यटकों के एक समूह को लूटने और उन्हें प्रताड़ित करने आरोप है। 2009 से लेकर 2014 तक कंहार फुलबानी से बीजद का विधायक था।

विज्ञापन


देबेंद्र कंहार और उसके एक सहयोगी श्रीनिवासन कंहार पर आरोप है कि दोनों ने कंधमाल जिले के कटरामल झरने के पास पर्यटकों के एक समूह के बदसलूकी की और उन्हें लूटा। 11 फरवरी को कमाक्ष बहरा और उसके दोस्त ढेंकनाल जिले से पिकनिक के लिए कंधमाल जिले आए थे। 

पुलिस ने बताया कि कंधमाल जिले में पूर्व बीजद विधायक और उसके एक साथी ने मिलकर कमाक्ष और उसके दोस्तों की खूब पिटाई की। पुलिस ने बताया कि देबेंद्र कंहार ने पर्यटकों के पैसे तक लूटे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कंहार पर इस तरह का कोई आरोप लगा हो। 
विज्ञापन


साल 2018 में देबेंद्र कंहार को आंध्र प्रदेश में एक लड़की और उसकी मां के साथ बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बीजद के पूर्व विधायक का सेक्स टेप भी सामने आ चुका है। पुलिस ने कहा कि कंहार और उसके साथी पर आईपीसी की धारा 160/21/1817/34/365 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें