फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी दौरा: एस जयशंकर आज से जॉर्जिया की दो दिवसीय यात्रा पर

Fri, 09 Jul 2021 05:08 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

मंत्रालय ने मुताबिक जयशंकर, जॉर्जिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जलकलियानी के आमंत्रण पर नौ और 10 जुलाई को जॉर्जिया की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को जॉर्जिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान वह वहां अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध पक्षों तथा क्षेत्रीय और वैश्विक हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि किसी भारतीय विदेश मंत्री की स्वतंत्र जॉर्जिया की यह पहली यात्रा होगी। मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर, जॉर्जिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जलकलियानी के आमंत्रण पर नौ और 10 जुलाई को जॉर्जिया की यात्रा करेंगे।

इस दौरान वह अपने समकक्ष के साथ बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विविध पक्षों पर बातचीत होगी तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें