फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह है केरल', कई शहरों घूमने के बाद बोली विदेशी महिला पर्यटक

Wed, 29 Oct 2025 10:16 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

विदेशी महिला यात्री एमा ने केरल को भारत का सबसे सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक राज्य बताया है। आठ भारतीय शहरों की यात्रा के बाद उन्होंने केरल को नौ में से 10 अंक दिए। दिल्ली की महिला यात्री रिन्जू सुसन ने भी राज्य की सुरक्षा और आतिथ्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
ब्रिटिश ट्रैवलर और व्लॉगर एमा - फोटो : Instagram- @discoverwithemma_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल ने एक बार फिर अपनी सकारात्मक छवि से देशभर का ध्यान खींचा है। आठ भारतीय शहरों की आठ सप्ताह की एकल यात्रा पर निकली एक विदेशी महिला पर्यटक ने केरल को भारत का सबसे सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वच्छ राज्य बताया है। उन्होंने राज्य को 10 में से नौ अंक दिए और कहा कि यहां का माहौल, लोग और परिवहन व्यवस्था महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है।
विज्ञापन


ब्रिटिश ट्रैवलर और व्लॉगर एमा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि केरल अब तक का सबसे शांत, स्वच्छ और सम्मानजनक राज्य है। यहां के लोग विनम्र हैं, सार्वजनिक परिवहन सुरक्षित है और माहौल बिल्कुल अलग महसूस होता है। अगर आप पहली बार भारत आ रहे हैं, तो शुरुआत यहीं से करें। एमा की यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर केरल में समाप्त हुई, जहां उनके अनुभवों ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी।

पर्यटन विभाग और मंत्री की प्रतिक्रिया
केरल पर्यटन विभाग ने कहा कि एमा की टिप्पणियां राज्य में तेजी से बढ़ रहे महिला पर्यटन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत हैं। पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास ने कहा कि यह फीडबैक इस बात का प्रमाण है कि केरल अब वैश्विक स्तर पर महिला यात्रियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि केरल पर्यटन ने हाल के वर्षों में कई महिला-हितैषी पहलें शुरू की हैं, जिनकी सराहना देश-विदेश दोनों जगह हुई है। इस तरह के अनुभव हमारे प्रयासों को और मजबूती देते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस की सभा में बांग्लादेशी राष्ट्रगान गाने पर सख्त असम सरकार, पुलिस ने देशद्रोह का मामला किया दर्ज

भारतीय यात्रियों का अनुभव भी सकारात्मक
दिल्ली की रहने वाली रिन्जू सुसन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए केरल की सुरक्षा और आतिथ्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पली-बढ़ी होने के कारण मेरे मन में डर था कि अकेले यात्रा करना जोखिम भरा होगा, लेकिन केरल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

मैंने तीन यात्राएं कीं पहली अकेले, दूसरी एक महिला मित्र के साथ और हर बार खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस किया। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के लोग बेहद मददगार हैं और शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता का स्तर बहुत ऊंचा है।

संस्कृति, स्वच्छता और सोशल मीडिया पर चर्चा
रिन्जू सुसन ने अपने रेडिट पोस्ट में लिखा कि केरल में उन्हें कभी किसी असुरक्षित स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति विविध और आकर्षक है, हर दिन कुछ नया सीखने को मिला। शहर हों या गांव, हर जगह स्वच्छता और अनुशासन दिखा। 

ये भी पढ़ें- भारत-ईयू एफटीए के जल्द पूरा होने से होगा बड़ा बदलाव, दिल्ली में बैठक के बाद बोले विदेश मंत्री
विज्ञापन


उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां हजारों उपयोगकर्ताओं ने केरल की महिला सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन मॉडल की सराहना की। पर्यटन विभाग का कहना है कि ऐसे अनुभव राज्य की सकारात्मक ब्रांडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विदेशी महिला यात्री एमा ने केरल को भारत का सबसे सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक राज्य बताया है। आठ भारतीय शहरों की यात्रा के बाद उन्होंने केरल को नौ में से 10 अंक दिए। दिल्ली की महिला यात्री रिन्जू सुसन ने भी राज्य की सुरक्षा और आतिथ्य की प्रशंसा की। पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास ने कहा कि महिला-हितैषी पहलें केरल को वैश्विक पर्यटन में नई पहचान दे रही हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें