फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा : विदेशी राजनयिकों ने जताया शोक, सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

Wed, 03 Jul 2024 01:56 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से गहरा दुख पहुंचा है। घटना में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन
हाथरस में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस हादसे में हुई मौतों पर मंगलवार को कई विदेशी राजनयिकों ने अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया पोस्ट में घटना को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। ऐसी घटनाएं वास्तव में दिल दहला देने वाली होती हैं। ओम शांति।

विज्ञापन


इन लोगों ने जताया दुख
भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने भी पीड़ितों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। चीनी दूत ने अपनी पोस्ट में कहा, हाथरस में हुई दुखद घटनाओं से स्तब्ध और दुखी हूं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने भी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, हाथरस में मंगलवार को हुई दुखद घटनाओं के बारे में पढ़कर स्तब्ध हूं। पीड़ितों के परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।
विज्ञापन


भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने अपनी पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुखद भगदड़ के बाद लोगों की जान गंवाने से बहुत दुखी हूं। फ्रांस पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपनी पोस्ट में लिखा, हाथरस में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। हमें उम्मीद है कि घायलों तक जल्द ही मदद पहुंचेगी।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें