फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALH Dhruv Mark 3 Helicopter: ध्रुव मार्क-3 हेलीकॉप्टर की कराई गई जबरन लैंडिंग, परीक्षण कर रहे थे पायलट

Sun, 26 Mar 2023 08:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीजी एएलएच ध्रुव बेड़े के संचालन को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। बता दें कि मुंबई के तट पर आठ मार्च को नौसेना के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 
विज्ञापन
ALH Dhruv Mark 3 helicopter - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच्चि में भारतीय तटरक्षक बल के ALH ध्रुव मार्क-3 हेलीकॉप्टर की जबरन लैंडिंग कराने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना तक की है, जब जब बल के पायलट हेलिकॉप्टर का परीक्षण कर रहे थे। चॉपर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसे जबरन लैंडिंग करनी पड़ी। आईसीजी एएलएच ध्रुव बेड़े के संचालन को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। हेलीपैड से उड़ान भरते की हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान एक घायल होने की खबर है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई है। ‘तटरक्षक एन्क्लेव’ सीआईएएल परिसर में स्थित है। बता दें कि मुंबई के तट पर आठ मार्च को नौसेना के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 
 



कोच्चि में एक एएलएच एमके III विमान सीजी 855 ट्रायल उड़ान के लिए लगभग 12.25 बजे कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ा था। इनफ्लाइट चेक से पहले एचएएल और आईसीजी टीम ने 26 मार्च 2023 को व्यापक और संतोषजनक जमीनी परीक्षण भी किया था। 
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद जब सीजी 855 जमीन से लगभग 30-40 फीट ऊपर था, साइकिलिक कंट्रोल (जो विमान के अनुदैर्ध्य और पार्श्व गतिविधि को नियंत्रित करता है) ने प्रतिक्रिया नहीं दी। पायलट ने नियंत्रण के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे को अवरुद्ध करने से बचने के लिए विमान को मुख्य रनवे से दूर किया। 





भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, इसके बाद क्रू की जान बचाने के लिए लैंडिंग को यथासंभव हद तक ठीक से कराने के प्रयास किए गए। विमान बाईं ओर मुड़ा और मुख्य रनवे के बाईं ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी चालक दल सुरक्षित हैं। विमान के रोटर और एयरफ्रेम को नुकसान पहुंचा है। भारतीय तटरक्षक बल ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें